ब्रेकिंग -भर्ती घोटाले में फंसे भाजपा के इस नेता की प्रधानी के अधिकार भी हुए सीज# peper leak

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हरिद्वार एसकेटी डॉट कॉम

ADVERTISEMENTS

एई की परीक्षा भर्ती घोटाले में फंसे भाजपा मंगलौर ग्रामीण के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं मोहम्मदपुर जट के प्रधान संजय धारीवाल को एक ओर झटका लगा है। गांव में नहीं मिलने के चलते प्रधान के अधिकार को सीज कर दिया गया है। साथ ही उप प्रधान को अब अधिकार दे दिए है। अब वहीं गांव की बागडोर संभालेंगे।
परीक्षा भर्ती घोटाले में भाजपा के मंडल अध्यक्ष संजय धारीवाल का नाम आने के बाद भाजपा ने उससे किनारा कर लिया था। 23 जनवरी को उससे त्यागपत्र ले लिया गया।

बाद में 25 जनवरी को उसे भाजपा की सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। संजय धारीवाल गांव का प्रधान भी था। इसी बीच पुलिस की ओर से उस पर 50 हजार का इनाम घोषित कर दिया गया था।

ADVERTISEMENTS