बड़ी खबर -जमीन धोखाधड़ी मामले में मिसेज एंड मिस्टर नटवरलाल को पंजाब से किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल /हल्द्वानी एसकेटी डॉट कॉम

ADVERTISEMENTS

एसकेटी डॉट कॉम

कई लोगों को झांसे में लेकर करोड़ों रुपए की जमीन को रजिस्ट्री कराकर बिना दाखिल खारिज करके गायब नटवरलाल दंपति को नैनीताल पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार किया है.

जानकारी के अनुसार थाना मुखानी में जमीन दिलाने के नाम पर आरोपी शेखर चंद्र पांडे पुत्र गणेश पांडे एवं उनकी पत्नी तनुजा पाण्डेय निवासी सागर कॉलोनी ग्राम छड़ैल थाना मुखानी द्वारा अलग-अलग लोगों को झांसे में लेकर जमीन की रजिस्ट्री करवा कर, बिना दाखिल खारिज करवाए,करोड़ों का गबन करने का आरोप है.

कई पीड़ितों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर उपरोक्त आरोपियों के विरुद्ध फर्जीवाड़ा व धोखाधड़ी के संबंध में थाना मुखानी में कुल 05 अभियोग, धारा 420 आईपीसी के अंतर्गत पंजीकृत किए गए थे|


विभिन्न मुकदमो में विगत लंबे समय से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त गणों की गिरफ्तारी हेतु हरियाणा,चंडीगढ़ व पंजाब में विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गई | टीम के अथक प्रयासों जमीन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले पति पत्नी को जरनैल इनक्लेव -II नियर गणेश मन्दिर जिरकपुर पंजाब से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस_टीम

1- SI अनिल कुमार चौकी प्रभारी आम्रपाली
2- SI सोमेंद्र सिंह चौकी प्रभारी हल्दुचौड़
3- LSI ज्योति कोरंगा
4- कांस्टेबल अनिल गिरी एसओजी सर्विलांस हल्द्वानी
5- हेड कांस्टेबल जीवन लाल चन्याल

ADVERTISEMENTS