जागेश्वर और बद्रीनाथ धाम पहुंचे अक्षय कुमार, भोलेनाथ के दर्शन कर भगवान बद्री विशाल के द्वार पर टेका मत्था

ख़बर शेयर करें


बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों उत्तराखंड में हैं। कुछ दिन पहले ही बॉलीवुड के खिलाड़ी बाबा केदार के धाम केदारनाथ पहुंचे थे। रविवार सुबह पहले अल्मोड़ा स्थित प्रसिद्ध जागेश्वर धाम पहुंचे और इसके बाद बद्रीनाथ धाम दर्शन के लिए पहुंचे।

Ad
Ad


अक्षय कुमार ने किए जागेश्वर और बद्रीनाथ धाम
रविवार को अक्षय कुमार अल्मोड़ा स्थित प्रसिद्ध जागेश्वर धाम पहुंचे। जिसके बाद अक्षय कुमार बद्रीनाथ धाम दर्शन के लिए पहुंचे। जागेश्वर धाम में भोलेनाथ के दर्शन और विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद मिस्टर खिलाड़ी ने बद्रीनाथ में मत्था टेका।


हेलीकॉप्टर से अक्षय कुमार सुबह छह बजकर 40 मिनट में गरुडाबाज हेलीपैड पहुंचे। जहां से वो सीधे जागेश्वर मंदिर पहुंचे। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने मंदिर की परिक्रमा की।

एक झलक के फैंस दिखे बेताब
मिस्टर खिलाड़ी के जागेश्वर पहुंचने की सूचना मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अपने चहेते स्टार की एक झलक पाने को स्थानीय लोगों की भी खासी भीड़ जुटी रही।


अक्षय कुमार ने कहा कि जागेश्वर धाम अलौकिक है। हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को यूं ही देवभूमि नहीं कहा जाता।

शुक्रवार को पुलिस लाइन में वॉलीबॉल में आजमाया था हाथ
पिछले कुछ दिनों से मिस्टर खिलाड़ी देवभूमि में ही हैं। शुक्रवार को उन्होंने पुलिस लाइन में वॉलीबॉल में हाथ आजमाया था। एक शाम पुलिस के नाम कार्यक्रम के तहत हुए मैत्री मैच में उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ जमकर वॉलीबॉल खेला।