साल 2023 में भारतीय ऑटो सेक्टर ने इन कारों को दी विदाई, जानें यहां

ख़बर शेयर करें

साल 2023 में भारतीय ऑटो सेक्टर ने कई नई कारों का स्वागत किया है। मगर कुछ कारें ऐसी भी है जिनकी साल 2023 में विदाई हो गई। देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार मारूति सुजुकी 800 भी इस साल बंद हो गई है। अप्रैल 2023 में मारूति सुजुकी ने इसका प्रोडक्शन बंद कर दिया है।

Ad
Ad

सरकार ने किए नए एमिशन रुल लागू
इस साल सरकार ने नए एमिशन रुल लागू किए हैं। पूरी दुनिया में पॉल्यूशन को कम करने के लिए नियम बनाए जा रहे हैं। गाड़ियो से भी काफी प्रदूषण होता है। इसलिए सरकार इस साल BS6 फेज 2 RDE (रियल ड्राइविंग एमिशन) जैसे नियम लेकर आई है। कई कार इनका पालन नहीं कर पाई, और ऑटो कंपनियों भी ने इन्हें अपडेट नहीं करना चाहती थी। इसलिए इन्हें बंद कर दिया गया है। आइये जानते हैं इस साल कौन-कौन से मॉडल्स बिकने बंद हो गए हैं।

ये कार हुई 2023 में बंद
MARUTI SUZUKI ALTO 800: मारूति सुजुकी 800 भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार मानी जाती है। इस साल ऑल्टो 800 ने भारत को गुड बाय कह दिया है। इसकी जगह कंपनी ने ALTO K10 की वापसी कराई है।

HONDA CARS : होंडा कारों की बात करें तो होंडा सिटी डीजल, होंडा सिटी 4TH जेन और अमेज डीजल बंद हो गई हैं। होंडा सिटी का 5TH जेनरेशन मॉडल बिक रहा है। इसके अलावा Jazz और WR-V भी होंडा के प्रोडक्शन से बाहर हो गई हैं।

TOYOTA INNOVA CRYSTA: टोयोटा ने इस साल INNOVA HYCROSS को लॉन्च किया है। ये कार हाइब्रिड और नॉन- हाइब्रिड दोनो ऑप्शंस में मौजूद है। इसकी मार्केट बनाने के लिए कंपनी ने इनोवा क्रिस्टा पेट्रोल को बाहर का का रास्ता दिखाया।

SKODA-RANAULT: यूरोपियन कार कंपनी स्कोडा पर भी नए एमिशन रुल का असर पड़ा। कंपनी ने OCTAVIA और SUPERB कता प्रोडक्शन बंद कर दिया है। रेनॉ ने भी KWID 800 को विदा कर दिया है।

NISSAN: निसान ने भी भारतीय मार्केट से एक कार को हटा दिया है। NISSAN KICKS को एमिशन रुल फॉलो ना करने का खामियाजा भुगता पड़ा। कंपनी ने भारत में इस कार को बंद कर दिया है।