इस तारीख तक जमा नहीं किया लाइफ सर्टिफिकेट तो अटक सकता है पेंशन! घर बैठे चंद मिनटों में ऐसे करें सबमिट
Jeevan Praman 2026: पेंशन पाने वालों के लिए लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना बहुत जरूरी है ताकि उनकी पेंशन बिना रुकावट के जारी रहे। 80 साल से कम उम्र के पेंशनर्स …
बिजनेस: Jeevan Praman 2026: अगर आप या आपके परिवार में कोई पेंशन धारक है तो यह जानकारी आपके बहुत काम की है। हर साल पेंशन जारी रखने के लिए लाइफ सर्टिफिकेट यानी जीवन प्रमाण पत्र (Jeevan Praman 2026) जमा करना जरूरी होता है। इससे यह पुष्टि होती है की पेंशन पाने वाला व्यक्ति जीवित है। अब पेंशनर्स को यह प्रमाण पत्र बनवाने के लिए हर बार बैंक या पेंशन ऑफिस जाने की जरूरत नहीं है। सरकार की डिजिटन जीवन प्रमाण सुविधा के जरिए स्मार्टफोन से भी यह काम किया जा सकता है।
सर्टिफिकेट जमा करने की तारीख
लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की तारीख (Jeevan Praman 2026 Date) पेंशनर की उम्र के अनुसार तय की गई है। 80 साल या उससे अधिक उम्र के पेंशनर्स के लिए यह प्रक्रिया 1 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। वहीं, 80 साल से कम उम्र के पेंशनर्स 1 नवंबर से अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। उनके लिए 30 नवंबर आखिरी तारीख है। इसलिए पेंशनर्स को समय रहते यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी, ताकि पेंशन मिलने में किसी तरह की परेशानी न हो।
मोबाइल से डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनाना
डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनाने के लिए एंड्रॉयड स्मार्टफोन और इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत पड़ती है। इसके अलावा, पेंशनर के पास आधार नंबर या वर्चुअल आईडी, पेंशन पेमेंट ऑर्डर (PPO) नंबर और चालू मोबाइल नंबर होना चाहिए। पेंशन खाते से जुड़ी जानकारी भी तैयार रखें। जरूरत पड़ने पर पेंशन मंजूर करने वाले विभाग और पेंशन का भुगतान करने वाली संस्था की जानकारी भी मांगी जा सकती है।
मोबाइल से जीवन प्रमाण पत्र बनाने के लिए Google Play Store से जीवन प्रमाण फेस ऐप और आधार फेस RD ऐप डाउनलोड करें। इन ऐप की मदद से चेहरे की पहचान के जरिए डिजिटल सत्यापन किया जा सकता है। साथ ही फोन का कैमरा ठीक से काम करना चाहिए, ताकि फेस ऑथेंटिकेशन के दौरान कोई परेशानी न हो।
इन स्टेप्स से बनाएं जीवन प्रमाण पत्र
सबसे पहले जीवन प्रमाण फेस ऐप खोलें और स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों के अनुसार ऑपरेटर ऑथेंटिकेशन पूरा करें। इसके बाद पेंशनर का आधार नंबर, PPO नंबर, मोबाइल नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी भरें। अब मोबाइल के फ्रंट कैमरे की मदद से चेहरे की पहचान की प्रक्रिया पूरी करें। स्क्रीन पर दिख रहे निर्देशों का पालन करें और सभी जानकारियां सही होने पर प्रक्रिया सबमिट कर दें। सफल सत्यापन के बाद एक यूनिक प्रमाण आईडी मिलेगा। इसे सुरक्षित रखें, ताकि भविष्य में प्रमाण पत्र से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने में मदद मिले।
स्मार्टफोन नहीं है तो भी न हों परेशान
अगर पेंशनर के पास स्मार्टफोन नहीं है या उन्हें मोबाइल से प्रक्रिया पूरी करने में परेशानी होती है तो दूसरे विकल्प भी मौजूद हैं। ऐसे में वे अपने बैंक या पेंशन का भुगतान (Payment of Pension) करने वाली संस्था से संपर्क कर सकते हैं। उपलब्ध सुविधाओं के अनुसार बैंक शाखा, बायोमेट्रिक सत्यापन या डोरस्टेप बैंकिंग के जरिए भी जीवन प्रमाण पत्र जमा किया जा सकता है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


