‘हैसियत नहीं तो सरकारी जॉब वाला लड़का क्यों पसंद किया’, शादी से 24 घंटे पहले युवती ने दे दी जान

ख़बर शेयर करें

उत्तर प्रदेश के कौंशांबी जिले में दहेज की मांग के कारण शादी टूटने पर युवती ने शादी से 24 घंटे पहले जहर खाकर अपनी जान दे दी। आरोप है कि मंगेतर ने युवती से कहा कि हैसियत नहीं तो सरकारी जॉब वाला लड़का क्यों पसंद किया।

up kaushambi dowry suicide - India TV Hindi
युवती ने दहेज के कारण दी जान।

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। दहेज की मांग से आहत होकर शादी से महज 24 घंटे पहले एक युवती ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दहेज के कारण गई जान की खबर मिलने से हर कोई हैरान और गुस्से में है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, ये मौत की घटना सरायअकिल थाना क्षेत्र के जवाहरगंज गांव की है। यहां फूलचंद्र की बेटी सिंपी की शादी आगामी 10 फरवरी को उजहिनी गांव निवासी अनिल कुमार से तय थी। शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं, घर में खुशी का माहौल था। आरोप है कि 9 फरवरी को अनिल कुमार ने फोन कर सिंपी को मिलने बुलाया और दहेज में सोने की चेन, तीन लाख रुपये नकद और एक चार पहिया वाहन की मांग रखी। सिंपी ने मंगेतर से हाथ जोड़कर कहा कि उसके पिता इतनी बड़ी रकम देने में सक्षम नहीं हैं।

मंगेतर पर लगा जलील करने का आरोप

परिजनों के मुताबिक, इस पर आरोपी मंगेतर ने कहा कि जब हैसियत नहीं थी तो सरकारी नौकरी वाला लड़का क्यों पसंद किया। इस बात से मानसिक रूप से टूट चुकी सिंपी घर लौटी और जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे प्रयागराज ले गए, जहां इलाज के दौरान सिंपी की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही शादी वाले घर में मातम छा गया।

मंगेतर ने क्या सफाई दी?

मामले में आरोपी मंगेतर ने अलग बयान देते हुए कहा है कि मृतका का किसी अन्य युवक से संबंध था और उसी युवक ने फोन कर शादी न करने की धमकी दी थी। फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ-साथ सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। (