हल्द्वानी-बनभूलपुरा में स्कूल में विवाद, छात्र के सिर में घोंपा पेपर कटर,फ़िर………

ख़बर शेयर करें

IMG-20260210-WA0016.jpg

whatsapp sharing button


हल्द्वानी के बनभूलपुरा स्थित इंटर कॉलेज में दो छात्रों के गुटों में विवाद हो गया। धीरे धीरे विवाद बढ़ने पर छात्रों में मारपीट होने लगी, इस झगड़े के बीच एक छात्र ने दूसरे के सिर पर पेपर कटर से हमला कर दिया। घटना में चोटिल छात्र के सिर पर गहरा घाव हो गया वहीं हमला करने वाले छात्र के हाथ पर भी चोट आई है। दोनों को बेस अस्पताल लाया गया। जहां सिर पर गहरा घाव होने की वजह से छात्र के 12 टांके आए पुलिस के मुताबिक छठी कक्षा के छात्र का स्कूल के ही अन्य छात्रों से विवाद हो गया। सोमवार को स्कूल की छुट्टी के बाद स्कूल गेट पर ही दोनों छात्र गुटों में हाथापाई हो गई। इस बीच छठी कक्षा के छात्र ने आठवीं के छात्र के सिर में पेपर कटर घोंप दिया। घटना में हमला करने वाले छात्र के हाथ में भी चोट आई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। दोनों छात्रों का बेस अस्पताल में उपचार कराया गया, वहीं विद्यालय प्रबंधन और अभिभावकों के बीच हुई बातचीत के बाद समझौता हो गया