आईएएस दीपक रावत ने सम्भाला कमिश्नर का कार्यभार,कहा समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुँचेगी योजनाएँ

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

नैनिताल एसकेटी डॉट कॉम

ADVERTISEMENTS

वरिष्ठ आईएएस दीपक रावत ने सरोवर नगरी में कुमाऊं कमिश्नर के पद का कार्यभार संभाल लिया । उन्होंने इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि समाज की अंतिम छोर तक के व्यक्ति को भी केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वह कुमाऊ कई स्थानों पर शासन द्वारा दी गई विभिन्न जिम्मेदारियों को पूर्व में ही निभा चुके हैं इसलिए उन्हें यहां की भौगोलिक परिस्थितियों का पूरा ज्ञान है। कोविड-19 दोबारा से लहर आने तथा इससे निबटने के लिए शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत पूरी तैयारी की जाएगी तथा दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य संबंधी सभी मूलभूत जरूरतों को पूरा किया जाएगा।

नैनीताल पहुंचने पर उनका जिलाधकारी धीरज सिंह गर्भ हाल अपर जिला अधिकारी अशोक जोशी कुमाऊँ मंडल विकास निगम के एमडी नरेंद्र सिंह भंडारी संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन अपर आयुक्त प्रकाश चंद्र झील प्राधिकरण के पंकज उपाध्याय सिटी रिचा सिंह पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पिंचा समेत कई अधिकारियों ने पुष्पगच्छ देकर स्वागत किया।

ADVERTISEMENTS