शिक्षा के साथ खेल में भी एपीएस अव्वल,ओम टनवाल ने बनाया रिकॉर्ड
एपीएस के ओम टनवाल के मेरठ में आजोजित सीबीएसई क्लस्टर नॉर्थ जोन स्विमिंग प्रतियोगिता चार मैडल जीतकर धमाकेदार प्रदर्शन किया।
मेरठ/हलद्वानी skt. com
हल्द्वानी का आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल (#APS) अपने यहां पढ़ने वाले बच्चों की रुचि को प्राथमिकता देता है। स्कूल में हर प्रकार का वातावरण बना हुआ है। जहां पढ़ाई में 10वीं और 12वीं में बच्चे स्टेट एवम डिस्ट्रिक्ट टॉप करते हैं। वही खेल एवम बुद्धि कौशल में भी स्कूल के बच्चों का कोई सानी नही है।
होनहार बिरवान के होत चिकने पात। यह कहावत स्कूल के छात्र ओम टनवाल पर सटीक बैठती है। ओम टनवाल ने अपनी प्रतिभा के चलते लोहा मनवा लिया। मेरठ में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर नॉर्थ जोन स्विमिंग प्रतियोगिता में धमाकेदार प्रदर्शन4 मैडल जीत लिए।
ओम ने 50 मीटर फ्री स्टाइल में गोल्ड मेडल , 50 मीटर बटरफ्लाई और 100 मीटर फ्री स्टाइल में सिल्वर तथा 50 मीटर बैक स्ट्रोक में ब्रॉन्ज मेडल जीत कर अपने नाम किया।
ओम की इस उपलब्धि ने न सिर्फ APS का नाम रोशन किया, बल्कि यह भी साबित किया कि लक्ष्य बड़ा हो तो मेहनत भी उतनी ही बड़ी होनी चाहिए
विद्यालय के छात्र गौरांश कांडपाल ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष 6 में जगह बनाई।
विद्यालय के प्रबंधक भुवन चंद्र उपाध्याय ने ओम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सफलता प्रतिभा के साथ-साथ अनुशासन, निरंतर अभ्यास और दृढ़ संकल्प के साथ मिलती है।
ओम की सफलता में उसके परिवार का त्याग भी शामिल है उसके पिता चंदन टनवाल ने उसके खेल के लिए अपने व्यवसाय को भी दूसरे नंबर पर रखा जिसका परिणाम है कि बच्चे के ऊपर पूरा फोकस करने से अच्छा परिणाम सामने आया है। जिसकी वजह से छात्र स्कूल और माता-पिता के साथ परिवार जनों और अपने शहर का नाम भी रोशन किया है
ओम की इस शानदार उपलब्धि पर सच की तोप APS परिवार को बधाई देता हैं
#haldwani #तैराकी #cbscswiming #Aps School #OmTanwal #Swimming #GoldMedal #CBSE #NorthZone #StudentAchievement #ProudMoment
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


