I.N.D.I.A गठबंधन को झटका, यहाँ की 13 सीटों पर अकेले लड़ेगी AAP

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान ने I.N.D.I.A गठबंधन को बड़ा झटका दिया है। भगवंत मान ने इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव में अकेले लड़ने का ऐलान किया है। भगवंत मान ने कहा कि वो पंजाब की 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेंगे। वो किसी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे। पंजाब में आप 13 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। हम समझौता नहीं करेंगे। ममता बनर्जी का अपना फैसला है और हमारा अपना। भगवंत मान ने कहा कि हमने 40 उम्मीदवारों की लिस्ट बना ली है। इन्हीं 40 में से 13 उम्मीदवारों को शार्ट लिस्ट किया जाएगा। भगवंत ने वहीं पंजाब की 13 जीतने का दावा किया। भगवंत मान ने कहा कि इस बार पंजाब में 13-0 से जीतेगी।

-->

बता दें कि हाल ही में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने चंडीगढ़ मेयर पद के लिए सहयोगी के रूप में चुनाव लड़ने के लिए गठबंधन किया था। हालांकि 18 जनवरी को होने वाला ये चुनाव टल गया था। आप उम्मीदवार कुलदीप कुमार टीटा मेयर पद के लिए चुनाव लड़वाने का फैसला किया गया था। जबकि कांग्रेस के गुरप्रीत सिंह गैबी और निर्मला देवी सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए प्रत्याशी चुनाव था। अब भगवंत मान के इस ऐलान के बाद चंडीगढ़ मेयर चुनाव भी दिलचस्प हो गया है। अब बड़ा सवाल ये है कि क्या कांग्रेस और आप अभी भी मेयर चुनाव मिलकर लड़ेगी।

पहले भी कह चुके हैं ये बात
बता दें कि कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले भी कई बार कह चुके हैं कि आम आदमी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में पंजाब की सभी 13 संसदीय सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने राज्य में किसी भी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने से साफ इनकार किया था। तब भगवंत मान ने कहा था पंजाब में इतिहास रचा जाएगा, क्योंकि आप सभी 13 सीटें जीतेगी। यह राज्य सरकार की जन-समर्थक नीतियों के पक्ष में फैसला होगा और लोग पंजाब विरोधी रुख के चलते विपक्ष को बुरी तरह नकार देंगे। मान ने तब भी स्पष्ट रूप से कहा था कि आप पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी।