पति प्रेमिका के साथ 31st की पार्टी करने पहुंचा नैनीताल… पीछे से आ धमकी पत्नी… पढ़ें इस तरह सड़क पर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा…

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल। नैनीताल के तल्लीताल डांट पर बीच सड़क हंगामे के दौरान कार का शीशा तोड़ दिया। यह सारा विवाद नैनीताल शहर के तल्लीताल डांठ चौराहे पर पति-पत्नी और वो की वजह से हुआ जिसमें जमकर हंगामा हो गया। मामला बढ़ते देख प्रेमिका खिसक ली और काफी देर जद्दोजहद के बाद पुलिस ने काउंसलिंग कर दंपती को छोड़ दिया।
गाजियाबाद निवासी पति प्रेमिका को नैनीताल घुमाने लाया था। उनके पीछे पत्नी परिवार के सदस्यों के साथ पहुंच गई। तलाश करते हुए, पत्नी ने डांठ के समीप पति की कार पहचान ली। कार को चौराहे पर रोक पत्नी व स्वजन ने जमकर हंगामा काटा।
युवक की कार का शीशा भी तोड़ डाला। इस दौरान प्रेमिका कार से निकलकर भाग गई। पुलिसकर्मियों ने पहुंच किसी तरह मामला शांत किया और दोनों पक्षों को पुलिस चौकी ले आए। जहां दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे। पत्नी ने पति पर मारपीट व घर से बाहर दूसरी महिला से. संबंध होने के आरोप लगाए तो पति ने पत्नी व उसके स्वजन पर मारपीट के आरोप लगाते हुए तलाक को लेकर मामला न्यायालय में चलने की बात कही। इस दौरान पत्नी व स्वजन प्रेमिका को बुलाने की मांग पर चौकी में करीब दो घंटे तक जमे रहे लेकिन प्रेमी के कई बार फोन करने पर भी प्रेमिका नहीं पहुंची।
एसओ मनोज नयाल ने बताया पति-पत्नी के बीच मामला न्यायालय चल रहा है। दोनों की काउंसलिंग के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

ADVERTISEMENTS

ADVERTISEMENTS