हल्द्वानी के प्रतिष्ठित अस्पताल में युवती से हुई छेड़छाड़… हंगामा…
ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। शहर के प्रतिष्ठित अस्पताल भी अब महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं रह गए हैं, यूवती से छेड़छाड़ के एक मामले ने पुलिस की सांस फुला दी, यहां सुशीला तिवारी अस्पताल में युवती से छेड़छाड़ किए जाने का मामला तूल पकड़ गया। लोगों ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर हंगामा काटा तो मेडिकल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि युवती की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी गई है। बताया गया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया था।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


