शौच के लिए बाहर गया था पति लल्ला, लौटने पर पत्नी ऐसा क्या देखा ,जो गर्दन पर कई बार कुल्हाड़ी से वारकर मारा?

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हरदोईः ग्रामीणों ने बताया कि लल्ला के पहुंचने पर वह युवक मौके से भाग गया, जिसके बाद पति-पत्नी के बीच बहस हुई।

Hardoi husband Lalla gone out relieve himself upon returning found wife Durga with young man proceeded hack her death axe frenzied attack up police | शौच के लिए बाहर गया था पति लल्ला, लौटने पर पत्नी दुर्गा को युवक के साथ देखा तो गर्दन पर कई बार कुल्हाड़ी से वारकर मारा?
सांकेतिक फोटो

Highlightsशारदा नहर के पास रहता था और वहीं आटा चक्की चलाता था। ग्रामीणों के मुताबिक, लल्ला रविवार सुबह शौच के लिए बाहर गया था।गर्दन पर कई बार कुल्हाड़ी से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई।

हरदोईः हरदोई जिले के कोतवाली क्षेत्र में रविवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को घर पर दूसरे युवक के साथ देखने के बाद कथित तौर पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद आरोपी लल्ला ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। लल्ला अपनी पत्नी दुर्गा (27) और पांच साल के बेटे लकी के साथ शहर कोतवाली क्षेत्र में शारदा नहर के पास रहता था और वहीं आटा चक्की चलाता था। ग्रामीणों के मुताबिक, लल्ला रविवार सुबह शौच के लिए बाहर गया था।

लौटने पर उसने कथित तौर पर अपनी पत्नी को उसी गांव के एक युवक के साथ देखा, जो शारदा नहर पुल के पास दुकान चलाता है। ग्रामीणों ने बताया कि लल्ला के पहुंचने पर वह युवक मौके से भाग गया, जिसके बाद पति-पत्नी के बीच बहस हुई। लल्ला ने कथित तौर पर दुर्गा के साथ मारपीट की और फिर गर्दन पर कई बार कुल्हाड़ी से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद, लल्ला ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष्य इकट्ठा किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सुबोध गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस युवक की भूमिका और घटना के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। 

ADVERTISEMENTS