उत्तराखंड: नदी के तेज बहाव में बहे पति-पत्नी! सर्च ऑपरेशन जारी..

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

योग नगरी ऋषिकेश से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। यहां चंद्रभागा नदी में पति- पत्नी तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए।

ADVERTISEMENTS

बताया जा रहा है कि पति पत्नी नदी पार करने की कोशिश कर रहे, तभी तेज धाराओं में बह गए। घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है। लेकिन दंपति अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम करीब 7 बजे, चंद्रेश्वर नगर के रहने वाले पिंटू (26) और उनकी पत्नी लक्ष्मी (25) मायाकुंड से चंद्रभागा नदी पार करने की कोशिश कर रहे थे।

त्रिवेणी घाट पुलिस चौकी के प्रभारी विनेश कुमार ने बताया कि नदी के तेज बहाव में पति पत्नी संभल नहीं सके और दोनों असंतुलित होकर पानी की लहरों में बह गए।

जिसके बाद हादसे की खबर मिलते ही जल पुलिस और एसडीआरएफ ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया। गुरुवार शाम को अंधेरा होने की वजह से बचाव अभियान रोकना पड़ा।

आज शनिवार सुबह फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। टीमें दिन-रात दंपति की तलाश में जुटी हैं, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली।

ADVERTISEMENTS