पति पर दुष्कर्म का आरोप, सुलह करने गई गर्भवती पत्नी के साथ तीन लोगों ने किया दुष्कर्म, फिर जिंदा जलाया

ख़बर शेयर करें



मध्य प्रदेश के मुरैना से शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक गर्भवती महिला के साथ तीन लोगों ने दुष्कर्म किया और फिर इसे जिंदा आग के हवाले कर दिया। घटना से इलाके में दहशत है। फिलहाल पीड़िता अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है।

Ad
Ad


जानकारी के अनुसार यह घटना गत दिवस को अंबाह कस्बे से करीब तीन किलोमीटर दूर चांद का पुरा गांव में हुई। पीड़ित महिला के पति पर रेप का आरोप है। आरोपी की पत्नी उस महिला से राजीनामा करने गई थी, जिसने पति पर आरोप लगाया है। इसी दौरान तीन लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ गैंगरेप किया। जब महिला भागने लगी तो दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला समेत अन्य लोगों ने उसे पेट्रोल डालकर जला दिया।

हाल ही में पति जेल से बाहर आया
पीड़ित महिला ने बयान में बताया कि उसके पति पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला समेत उसकी चाची और भाभी ने आग लगा दी। बताया जा रहा है कि जनवरी के महीने में महिला के पति पर दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ था। वह अभी जेल में था और हाल में ही जमानत पर छूटकर आया है। पीड़ित महिला की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

दोनों परिवार में चल रहा था विवाद
जानकारी सामने आई है कि दोनों परिवारों में विवाद चल रहा था। जो महिला जली है उसका पति आईपीसी की धारा 376 के केस में जेल गया था। कुछ दिन पहले ही वह जेल से बाहर आया था। किसी कारणवश वह महिला उनके घर गई थी। वहां उसके साथ क्या व्वयहार हुआ। वहां पर यह आगजनी की घटना हुई है। पुलिस जब मौके पर पहुंची है तो ऐसे कुछ साक्ष्य नहीं मिले हैं कि जो मिट्टी का तेल डाला है तो वहां बोतल पड़ी हो या फिर कुछ साक्ष्य मिले हो। मौके पर केवल एक लाइटर पड़ा मिला है ऐसा लगता है कि पहले तेल कहीं और डाला गया है। यहां आकर आग लगाई गई हो। इन सारे बिंदुओं पर जांच की जा रही है। महिला रेफर होकर मुरैना अस्पताल में आई हुई थी। इसके बाद उसे ग्वालियर अस्पताल में भेज दिया गया है। उसके बयान ले लिए गए हैं। बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।