पति शादी के बाद से विदेश में, इधर बीवी हो गई 9 महीने की गर्भवती, सास ने थाने पहुंचकर सुनाई आपबीती
मुजफ्फरनगर: Muzaffarnagar Viral News उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर स्थित चरथावल क्षेत्र के कुटेसरा गांव से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला के 9 माह की गर्भवती होने पर ससुराल पक्ष ने सवाल खड़े करते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। ससुराल वालों का कहना है कि युवक की सहमति से उसका निकाह हुआ था और वह 29 अप्रैल 2025 से सऊदी अरब में काम कर रहा है।
9 महीने की प्रेग्नेंट है महिला (Muzaffarnagar Pregnancy Case)
परिजनों का कहना है कि युवक की शादी गांव की ही एक युवती से हुआ था। तब से वह भारत नहीं लौटा और उसके जाने के एक दिन बाद ही पत्नी मायके में रह रही थी। वहीं अब हाल ही में हुए प्रेग्नेंसी टेस्ट में महिला के गर्भवती (Husband Saudi Arabia Wife Pregnant) होने का पता चला। इसके बाद घर बुलाकर दोबारा उसका प्रेग्नेंसी टेस्ट कराया गया, जिसमें महिला के करीब 9 महीने की प्रेग्नेंट होने की बात सामने आई।
सास ने थाने में सुनाई आपबीती (UP News Today)
Muzaffarnagar Latest News अब इस मामले को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया है। महिला की सास ने थाने पहुंचकर अपनी दुख भरी कहानी पुलिस को सुनाई है। ससुराल पक्ष ने मायके वालों पर विवाद करने, धमकी देने और 5 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। फिलहाल चरथावल थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


