दिवाली से पहले भाजपा को 5 विधानसभा में लगा एक साथ झटका, नेताओं सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन
: Major setback for BJP दिवाली से पहले प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी भाजपा को जोर का झटका लगा है। 5 विधानसभाओं के कई वरिष्ठ नेताओं सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ले ली है। कांग्रेस में शामिल होने वाले सभी नेताओं को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी की सदस्यता दिलाई है। दिवाली से पहले इतनी बड़ी संख्या में नेताओं का पार्टी छोड़ना भाजपा के लिए बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है।
सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा से दिया इस्तीफा
Major setback for BJP मिली जानकारी के अनुसार कोटपूतली, सपोटरा, टोडाभीम, गंगापुरसिटी एवं लालसोट विधानसभा क्षेत्र के करीब 400 से अधिक भाजपा नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा देकर कांग्रेस की सदस्यता ले ली है। बताया जा रहा है कि सभी कार्यकर्ता लंबे समय से नाराज चल रहे थे और इन्होंने अपनी बात आलाकमान तक भी पहुंचाई थी लेकिन कोई समाधान नहीं मिला। इसी बात से नाराज कार्यकर्ताओं और नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और कांग्रेस की सदस्यता ले ली है। कांग्रेस में शामिल होने वाले सभी कार्यकर्ताओं को प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने दुपट्टा पहनाकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई है।
पीसीसी चीफ ने सभी को दिलाई कांग्रेस की सदस्यता
इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने उक्त विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल होने की बधाई दी और कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए काम करने के लिए कहा। इस अवसर पर सांसद मुरारीलाल मीणा, कोटपूतली-बहरोड़ के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक इन्द्राज गुर्जर भी मौजूद रहे। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं मीडिया चेयरपर्सन स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि उक्त विधानसभा क्षेत्रों से कांग्रेस पार्टी में 400 से अधिक लोग कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।
भाजपा को और लग सकता है बड़ा झटका
वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस नेताओं का दावा है कि आगामी दिनों में कई भाजपा नेता कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। ऐसे में ये बात तो तय है कि चुनाव से पहले सत्ताधारी पार्टी भाजपा को बड़ा झटका लग सकता है और आगामी चुनाव में कांग्रेस पार्टी भाजपा के लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


