मृत्यु के बाद किस तरह किया जाता है अच्छे-बुरे कर्मों का हिसाब 20 मिनट के लिए मृत हुए इस शख्स ने खोला उस दुनिया का राज

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
maut ke baad

मौत के बाद की दुनिया कैसी होती है इस बात पर आज भी बहुत बहस चलती है। इसे लेकर हर किसी की अपनी अलग मान्यता है। हालांकि इस चीज को लेकर अभी तक कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे शख्स से मिलाने जा रहे हैं जिसने मौत के बाद की दुनिया देखने का दावा किया है।

ADVERTISEMENTS

20 मिनट के लिए मरकर जिंदा होने वाले इस शख्स ने एक इंटरव्यू में बताया है कि मौत के बाद वह कहां गया था और उसके साथ क्या क्या हुआ था।

60 वर्षीय स्कॉट ड्रमोंड जब 28 साल के थे तो उनका एक एक्सीडेंट हुआ था। इस एक्सीडेंट से उनके अंगूठे में चोट लगी थी, जिसका ऑपरेशन भी हुआ था। इसी ऑपरेशन के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था, हालांकि 20 मिनट के बाद वह जिंदा हो गए थे। अपने इस अनुभव को शेयर करते हुए स्कॉट बताते हैं कि जब मैं मर गया था तो मैंने नर्स को ऑपरेटिंग थियेटर से चिल्लाते हुए देखा था, वह कह रही थी ‘मैंने उसे मार डाला’।

ऑपरेशन के समय ऐसा एहसास हुआ जैसे मेरे हाथ और दिल में कुछ जा रहा है। मुझे अपने अंगूठे पर लगाया जा रहा हर टांका दिखाई दे रहा था। मैं अपने पास में एक शख्स को महसूस कर सकता था। वह शायद भगवान थे। उस समय नर्स को लगा कि मैं मर चुका हूँ। इसलिए वह रोती हुई ऑपरेटिंग थियेटर से बाहर चली गई। फिर मुझे अचानक से कोई सुंदर फूलों और बड़ी हरी घासों के मैदान में ले जाने लगा।

स्कॉट आगे कहते हैं – मुझे याद है तब मैंने पीछे मुड़कर नहीं देखा था। शायद मुझे ऐसे आदेश दिए गए थे कि मैं पीछे न देखूं। फिर मैं एक खेत में आ गया। वह शख्स (भगवान) ठीक मेरे बगल में खड़ा था, हालांकि मैं उसे देख नहीं पाया। मेरे बाईं और कुछ बड़े और ऊंचे पेड़ थे। । वह बहुत ही अजीब थे। वहीं दूसरी ओर सुंदर जंगली फूल थे।

स्कॉट आगे बताते हैं – जो व्यक्ति मुझे वहां ले गया उसके और मेरे अलावा वहां कोई और नहीं था। मेरे पास से सफेद बादल गुजरने लगे। अचानक मुझे अपने पैदा होने से लेकर अंतिम समय तक का लाइफ का पूरा वीडियो दिखाई देने लगा। मैंने अपनी लाइफ में जो भी अच्छे और बुरे काम किए वह मुझे देख रहे थे। मेरे कामों का न्याय हो रहा था।

इसके बाद उनके एक गाइड ने मुझे टेलीपैथिक तरीके से उन्हें उठने और बादल पर चलने के लिए बोला। तभी बादलों से बना हुआ एक मजबूत हाथ मेरी तरफ आया और मुझ से कहने लगा कि अभी तुम्हारा समय नहीं आया है। अभी तुम्हें और भी काम करने हैं। फिर जैसे ही वह हाथ पीछे हुआ मैं पुनः अपने शरीर में आ गया।

स्कॉट कहते हैं कि मैं उस जगह से वापस नहीं आना चाहता था। वह एक सुंदर और शांत जगह थी। जब मैं होश में आया तो मुझे जानकार हैरानी हुई कि मुझे मरे 20 मिनट हो गए हैं।

ADVERTISEMENTS