डाबर के ‘100% शुद्ध’ दावे वाले प्रोडक्ट्स पर रोक, FSSAI ने कई सामान पर लगाया बैन

फूड सेफ्टी एंड स्टेंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने एक बड़ा फैसला लिया है। डाबर इंडिया कंपनी के ‘100% शुद्ध’ दावे वाले कई प्रोडक्ट पर रोक लगा दी है। अब कंपनी द्वारा ये वाले प्रोडक्ट बेचे नहीं जाएंगे। जिसमें डाबर का गाय का घी और शहद भी शामिल है।
FSSAI ने डाबर के ‘100% शुद्ध’ दावे वाले प्रोडक्ट्स पर लगाई रोक
दरअसल FSSAI की माने तो डाबर के ये दावे गुमराह करने वाले है। ऐसे में कंपनी को इन सामान को चिह्रित कर तुरंत बिक्री बंद करने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही डाबर को 15 दिनों के अंदर रिपोर्ट देने के भी निर्देश दिए गए है।
वेबसाइट पर भ्रामक ‘100%’ दावे पाए गए
FSSAI की माने तो कंपनी की वेबसाइट पर खाद्य पदार्थों पर भ्रामक ‘100%’ दावे पाए गए थे। बेचे जा रहे प्रोडक्ट्स पर ‘100% नेचुरल’, ‘100% प्योर’, ‘100% प्योरिटी गारंटेड’, ‘100% ऑर्गनिक’ और ‘100% टेंडर कोकोनट वॉटर’ आदी जैसे लेबल लगे थे।
FSSAI ने कहा कि ‘100 प्रतिशत’ दावों का ये उपयोग FSS (विज्ञापन और दावे) विनियम, 2018 का उल्लंघन है। ये दावे अस्पष्ट, असत्यापित और आम उपभोक्ताओं को गुमराह करने वाले हैं।
पतंजलि को भी लग चुकी है फटकार
बता दें कि पतंजलि को भी साल 2024 में सुप्रीम कोर्ट ने भ्रामक स्वास्थ्य संबंधी विज्ञापनों पर फटकार लगाई थी। जिसके बाद कंपनी और उसके अधिकारियों को सार्वजनित रूप से माफी मांगनी पड़ी थी। अदालत के निर्देश के बाद कई विज्ञापनों को वापस लिया गया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


