दुःखद- पिकअप का दरबाजा कैसे खुला लेकिन बाहर छिटक कर माँ एवम मासूम बेटेकी दर्दनाक..

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

लमगड़ा skt. com।

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा से एक बुरी खबर आ रही है जिले के लमगड़ा में एक पिकअप में सवार मां और बेटे की टायर के नीचे आने से दर्दनाक मौत हो गई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया पिकअप का दरवाजा कैसे खुला यह जांच का विषय बन गया है ।

अल्मोड़ा के लमगड़ा में पिकअप के नीचे दबकर एक महिला और उसके पांच साल के बेटे की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बीते मंगलवार देर शाम दन्या के बलसूना निवासी गीता पत्नी आन सिंह अपने पांच साल के बेटे को लेकर अपनी बड़ी बहन दुर्गानगर निवासी कविता के साथ अपने मायके गौलीमहर जा रही थी।


तीनों एक पिकअप (यूके 01 सीए 1276) में सवार हुए। लमगड़ा-गौलीमहर सड़क पर तीखी ढलान में गीता और उस-का बेटा अचानक दरवाजे से बाहर छिटककर पिकअप के पिछले टायर के नीचे दब गए।

इस घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मासूम को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों में कोहराम है।

ADVERTISEMENTS