गेहूं क्रय केंद्र में लगी भीषण आग, गेहूं और फाइलें जलकर राख

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

मुरादाबाद: मझोला स्थित मंडी समिति परिसर में खाद्य विभाग के गेहूं खरीद केंद्र में अचानक आग लग गई। आग लगने से गेहूं और उसके खरीद की फाइलें जलकर राख हो गई हैं। सूचना पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी विनीता मिश्रा ने इसकी जानकारी ली और आग लगने के कारणों के बारे में पता लगाने की बात कही।

ADVERTISEMENTS

मंडी समिति में खाद्य विभाग के गेहूं क्रय केंद्र में भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग की विकरालता को देखते हुए किसी ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। जिस पर अग्निशमन दल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि आग शार्ट सर्किट या किस वजह से लगी, इसकी जानकारी अभी नहीं है। कुछ लोगों के द्वारा गेहूं चोरी करने की बात भी सामने आ रही है।

ADVERTISEMENTS