भीषण सड़क हादसा : बस और लोडर की जोरदार भिड़ंत, दो बच्चों की मौत

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें
DEHRADUN ROAD ACCIDENT

देहरादून के विकासनगर से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. प्राइवेट बस ओर लोडर की जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई. जबकि 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं.

ADVERTISEMENTS

बस और लोडर की जोरदार भिड़ंत

घटना सोमवार दोपहर की है. मिली जानकारी के अनुसार हादसा शिमला बाइपास के सिंहनीवाला में हुआ. बताया जा रहा है बस और लोडर की जोरदार टक्कर हो गई. जिससे बस सड़क पर ही पलट गई. हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई. बताया जा रहा है बस आईएसबीटी से विकासनगर की ओर जा रही थी.

रेस्क्यू अभियान जारी

सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. घायलों को आनन-फानन में झाझरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में स्कूली बच्चे ज्यादा बताए जा रहे हैं. हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम विकास नगर और सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर मौके पर पहुंच गए हैं. पुलिस राहत कार्य में जुटी हुई है

ADVERTISEMENTS