पिता ने अपने दुधमुंहे बच्चे को खाई में फेंका, खुद भी लगाई छलांग, ये थी वजह
ADVERTISEMENTS

कोटद्वार से बुरी खबर सामने आ रही है। पारिवारिक कलह के चलते एक शख्स ने अपने दुधमुंहे बच्चे को खाई में फेंक दिया। जिसके बाद शख्स ने खुद भी खाई में छलांग लगा कर मौत को गले लगा दिया।
पिता ने अपने दुधमुंहे बच्चे को खाई में फेंक कर खुद भी लगाई छलांग
घटना कोटद्वार के चैलूसैंण की है। मामले को लेकर बच्चे की मां ने पुलिस को घटनक्रम की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को खाई से बाहर निकाल दिया है। जानकारी के अनुसार महिला ने बताया कि उसका उसके पति के साथ कुछ दिनों से झगड़ा चल रहा था।
महिला का रो-रोकर बुरा हाल
अचानक उसका पति बच्चे को घर से लेकर चला गया। जिसके बाद उसने बच्चे को खाई में फेंककर खुद भी छलांग लगा दी। बताया जा रहा है महिला का पति मजदूरी करके घर का भरण पोषण करता था। घटना के बाद से महिला का रो-रोकर बुरा हाल है
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



डीएम का डंडा बना असर कारक स्कूलों को करना पड़ा यह काम