Holi 2025 Date: इस साल कब खेली जाएगी रंगवाली होली?, कब है होलिका दहन?, जानें

जल्द ही पूरा देश होली (Holi 2025) के रंग में रंगने वाला है। हिंदू धर्म में होली का बहुत महत्व है। होली बसंत के महीने के बाद आती है। होली से एक दिन पहले होलिका दहन होता है। फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की रात को होलिका जलाई जाती है।
होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। जिसके बाद होली का पर्व मनाया जाता है। देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग तरीके से होली मनाई जाती हैं। इस दिन लोग एक दूसरे को रंग लगाकर बधाई देते हैं। घरों में गुजिया आदि पकवान बनाए जाते है। ऐसे में चलिए जानते है की इस बार होली (Holi 2025 Date ) किस तारीख को पढ़ रही है। साथ ही होलिका दहन का शुभ मुहूर्त क्या है?
होली कब 2025: कब है होली (Holi 2025 Date)
- होलिका दहन-13 मार्च 2025, गुरुवार
- रंगवाली होली-14 मार्च 2025, शुक्रवार
इस साल दो दिन है फाल्गुन पूर्णिमा तिथि
इस साल होली कब है इसको लेकर लोगों के बीच काफी कंफ्यूजन है। होलिका का दहन फाल्गुन पूर्णिमा की रात को होता है। जिसके अगले दिन होली का त्यौहार मनाया जाता है। ऐसे में इस साल फाल्गुन पूर्णिमा तिथि दो दिन पढ़ रही है। वैदिक पंचांग की माने इस साल 13 मार्च, 2025 की सुबह 10:25 बजे से फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि की शुरूआत हो रही है। तो वहीं 14 मार्च, 2025 को पूर्णिमा तिथि का समापन दोपहर 12:23 बजे पर हो रहा है।
कब है होलिका दहन? (Holika Dahan 2025 Date)
ऐसे में इस साल होलिका दहन 13 मार्च के दिन होगा। इस साल होलिका दहन मुहूर्त 13 मार्च की रात 11:26 बजे से लेकर रात 12:30 बजे तक रहेगा। होलिका दहन इसी समय किया जाएगा। होलिका के अगले दिन रंगो का त्यौहार मनाया जाता है।
कब है होली (Holi Kab hai)
ऐसे में उदया तिथि के अनुसार होली 14 मार्च, 2025 (Holi Kab hai 2025)को होगी। देशभर में अलग-अलग तरीकें से इस सांस्कृतिक, धार्मिक और पारंपरिक त्योहार को मनाया जाएगा।
ब्रज में होली कैसे मनाई जाती है ? (Braj Holi Rangotsav 2025)
रंगों के त्यौहार होली भगवान श्री कृष्ण को काफी पसंद है। इसी के चलते ब्रज में होली की बात ही कुछ और है। ब्रज की होली बहुत खास होती है। यहां होली 40 दिन तक मनाई जाती है। रंगों के अलावा यहां फूलों, लड्डू और लठ्ठमार होली खेली जाती है।
बांके बिहारी मंदिर में होली 2025 कब ? (Banke Bihari Mandir Holi 2025 Date)
वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में होली का पर्व 12 मार्च 2025 को मनाया जाएगा। तो वहीं बरसाना में लठ्ठमार होली 8 मार्च और नंदगांव में होली 9 मार्च को है
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें