Himachal Rain: हिमाचल का बुरा हाल! दरक रहे पहाड़, 1337 सड़कें बंद, अब तक 340 की मौत, 3158 करोड़ का नुकसान

Ad
ख़बर शेयर करें

himachal rain himachal-pradesh

Himachal Rain: हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश से हाहाकार मचा दिया है। बीते दिन भी यानी मंगलवार को भी ये सिलसिला जारी रहा। जिसके चलते भूस्खलन और अचानक बाढ़ आने से मकान ढहने की खबर सामने आ रही है। इसमें अब तक पांच लोगों की मौत हो गई है।

इसके साथ ही राज्य में चार राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 1,337 सड़कें बंद हो गई है। मौसम विभाग की माने तो बुधवार को कांगड़ा, मंडी, सिरमौर और किन्नौर जिलों के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। तो वहीं बाकी जगहों पर येलो अलर्ट जारी है।

Himachal Rain: हिमाचल में अलर्ट जारी!

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य को आपदा प्रभावित घोषित कर दिया है। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से विशेष राहत पैकेज की भी अपील की है। इसके साथ ही सरकार ने आपदा से प्रभावित परिवारों के लिए राहत पैकेज की भी घोषणा की है।

आपदा से प्रभावित लोगों के लिए राहत पैकेज घोषित

मुख्यमंत्री ने बताया कि जिनके घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं उनको सात लाख की वित्तीय सहायता दी जाएगी। तो वहीं सामान नष्ट होने पर अतिरिक्त 70 हजार रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा आंशिक क्षतिग्रस्त घरों को एक लाख रुपए दिए जाएंगे। बता दें कि भूस्खलन से कई घर क्षतिग्रस्त हो गए है।

हिमाचल के लगभग हर जिले में सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण कई सड़कें बंद है। मंडी में 282 सड़कें, शिमला में 255, चंबा में 239, कुल्लू में 205 और सिरमौर जिले में 140 सड़कें बंद हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 3 (मंडी-धरमपुर रोड), एनएच 305 (औट-सैंज), एनएच 5 (ओल्ड हिंदुस्तान-तिब्बत रोड), एनएच 21 (चंडीगढ़-मनाली रोड), एनएच 505 (खाब से ग्रामफू रोड) और एनएच 707 (हाटकोटी से पोंटा) बाधित हो गए हैं।

आंतरिक इलाकों में इससे भी बुरे हाल

भूस्खलन के बाद शिमला-कालका राष्ट्रीय राजमार्ग 5 सोलन जिले के सनवारा में बाधित हो गया। जिसके चलते यात्रियों को परेशानी हो रही है। बता दें कि ये वहीं मार्ग है जिसे हिंदुस्तान-तिब्बत मार्ग के नाम से भी जाना जाता है।आंतरिक इलाकों में इससे भी बुरे हाल है। कई दिनों से यहां सड़कें बंद हैं। शिमला-कालका रेलमार्ग पर भूस्खलन हुआ। जिसके बाद रेलगाड़ियां रद्द कर दी गई हैं। ट्रेन सेवा पांच सितंबर तक स्थगित रहेगी।

अब तक 340 लोगों की मौत

एसईओसी के आंकड़ों के अनुसार मानसून शुरू होने के बाद से अब तक 340 लोगों की जान चली गई है। तो वहीं 41 लोग गायब है। ये सभी बारिश से जुड़ी घटनाओं और सड़क दुर्घटनाओं के मामले है।

हिमाचल को 3158 करोड़ का नुकसान

20 जून को हिमाचल में मानसून ने दस्तक दिया। जिसके बाद राज्य में 95 बार बाढ़, 45 बार बादल फटा और 115 बार भीषण भूस्खलन की घटनाएं हुई। जिसके चलते इस मानसून में अब तक हिमाचल को 3,158 करोड़ रुपए का नुकसान हो गया है