आपदा की मार!, Rahul Gandhi ने उत्तराखंड के लिए केंद्र से की ये मांग, बोले…

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
rahul-gandhi-relief-package-appeal for uttarakhand, punjab himachal pradesh

विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी(Rahul Gandhi) ने केंद्रीय सरकार से एक बड़ी अपील की है। उन्होंने उत्तराखंड (Uttarakhand) के लिए आपदा पैकेज की डिमांड की है। इसके साथ ही उन्होंने आपदा की मार झेल रहे पंजाब (punjab), जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश(Himachal Pradesh) में बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए भी एक विशेष राहत पैकेज की मांग की है।

ADVERTISEMENTS

Rahul Gandhi ने उत्तराखंड के लिए केंद्र से की ये मांग

अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर राहुल गांधी ने एक रील पोस्ट की है। जिसमें उन्होंने मोदी जी के लिए एक वीडियो संदेश जारी कर कहा, “मोदी जी, पंजाब में बाढ़ ने भयंकर तबाही मचाई है। जम्मू–कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी स्थिति बेहद चिंताजनक है। ऐसे मुश्किल समय में आपका ध्यान और केंद्र सरकार की सक्रिय मदद बेहद जरूरी है। हजारों परिवार अपने घर, जीवन और अपनों को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। मैं अपील करता हूं कि इन राज्यों के लिए, खासतौर पर किसानों के लिए- विशेष राहत पैकेज की तत्काल घोषणा की जाए और राहत एवं बचाव कार्यों को तेज किया जाए।”

उत्तराखंड में 554 करोड़ से ज्यादा का नुकसान

उत्तराखंड में इस इस बार मानसून ने कहर बरपाया हुआ है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में अभी तक बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के कारण लोक निर्माण विभाग को 554 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। इसकी जानकारी खुद लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने दी है।

ADVERTISEMENTS