CAU में धांधलियों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से मांगा जवाब

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हाईकोर्ट ने क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड में हो रही धांधलियों पर सख्त रूख अपनाया है। इस पर नैनीताल हाईकोर्ट ने सरकार से जवाब तलब किया है।

ADVERTISEMENTS

CAU में धांधलियों पर हाईकोर्ट सख्त
क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड (सीएयू) में अनियमितताओं को लेकर नैनीताल हाईकोर्ट ने सख्त रूख अपनाया है। हाईकोर्ट ने इस मामले में सरकार से जवाब मांगा है। हाईकोर्ट ने कहा कि सीएयू में नेताओं और बिजनेसमैन का दखल है।

एडवोकेट विकेश नेगी ने दाखिल की है जनहित याचिका
बता दें कि हाईकोर्ट में ये जनहित याचिका आरटीआई एक्टिविस्ट एडवोकेट विकेश नेगी ने दाखिल की है। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस विपिन सांघवी और जस्टिस राकेश थपलियाल ने सीएयू को लेकर दायर जनहित याचिका को स्वीकार कर लिया है। जिस पर सुनवाई करते हुए राज्य के खेल सचिव से हाईकोर्ट ने सीएयू की अनिमितिताओं को लेकर जवाब तलब किया है।

17 अगस्त को होगी मामले की अगली सुनवाई
इस मामले की अगली सुनवाई 17 अगस्त को होगी। इस मामले में हाईकोर्ट की डबल बेंच ने खेल सचिव से जवाब मांगा है। मिली जानकारी के मुताबिक अदालत ने माना कि सीएयू में सब कुछ ठीक नहीं है। इसके साथ ही सीएयू में अनियमितताएं हैं। इसके साथ ही ये भी कहा है कि सीएयू में कई राजनीतिज्ञों और नौकरशाहों का दखल है।

CAU के पदाधिकारियों पर लगे पैसे लेकर टीम में जगह देने के आरोप
जनहित याचिका में कहा गया है कि सीएयू को बीसीसीआई से मान्यता मिलने के बाद से ही यहां बहुत सी वित्तीय और अन्य अनियमिताएं हुई हैं। इसके साथ ही भुगतान के साथ ही खिलाड़ियों के चयन में भी काफी गड़बड़ियां हैं। सीएयू के पदाधिकारियों पर पैसे लेकर टीम में स्थान देने के आरोप लगे हैं

ADVERTISEMENTS