यहाँ दिन दहाड़े महिला को कर दिया समोहित उड़ा लिए इतने महंगे जेवर

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी एसकेटी डॉट कॉम

सम्मोहन का असर इतना अधिक होता है कोई भी इसके वशीभूत होकर अपना कोई भी सामान सौंप देता हैं. ऐसा ही कुछ आज दिन दहाड़े एक महिला के साथ हो गया. युवक ने महिला को कुछ कहा और महिला ने अपने कुंडल और गले का जेवर युवक को सौंप दिया. युवक फरार हो गया. सम्ममोहित होने का अंदेशा होने पर महिला बहुउददेशीय भवन आई. सीसीटीवी खंगाली तो उसमें कुछ रिकॉर्ड नहीं हुआ.

मामला मंगल पड़ाव के सिंधी चौराहे से रामपुर रोड का है, जहां पर महिला रामपुर रोड की तरफ जा रही थी कि अचानक सड़क पर चलते एक युवक ने महिला से कुछ बात कही इस दौरान महिला ने उसकी बातों पर सम्मोहित हो गई और उसको अपने कान के कुंडल और मंगलसूत्र दे दिया। थोड़ी देर बाद युवक वहां से गायब हो गया, आनन-फानन में महिला कोतवाली पहुंची, जहां पुलिस सीसीटीवी फुटेज देख रही है और मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं हल्द्वानी और उसके आसपास के क्षेत्र मे देखने को मिल चुकी है, जब महिलाओं को सम्मोहित करके उनके जेवर को लेकर अपराधी फरार हो गए थे।

ADVERTISEMENTS