यहां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई युवती,घर से निकली थी कॉलेज
ADVERTISEMENTS
काशीपुर।यहां घर से कालेज के निकली एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। लापता युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवती की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
मोहल्ला कटोराताल निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती 11 अप्रैल को उसकी 22 वर्षीय पुत्री घर से कालेज जाने के निकली थी। परंतु वह वापस नहीं लौटी। संभावित जगहों पर तलाशने के बाद भी उसका कहीं कोई पता नहीं चला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवती की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



हलद्वानी -दलित अपमान एवम मंच शुद्धिकरण का मामला संसद पहुंचा