यहां पुलिस ने स्मैक के साथ 2 को किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

किच्छा।यहां पुलिस ने चीनी मिल गेट के पास से दो अभियुक्तों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की कीमत ₹ दो लाख बताई जा रही है। मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि गिरफ्तार असद खान उर्फ साहिल पुत्र जमील खान रजा कॉलोनी, वार्ड नंबर 10, उधमसिंह नगर का रहने वाला है।

ADVERTISEMENTS

जबकि दूसरा व्यक्ति शाहनवाज कुरेशी उर्फ ताहिर पुत्र जहीर निवासी रजा मस्जिद के पास, वार्ड नंबर आठ, थाना किच्छा का रहने वाला है। इन दोनों के पास से 12.65 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। एसएसपी ने सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम जिसमें प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार, वरिष्ठ उप निरीक्षक सुनील सुतेडी, उपनिरीक्षक राजेंद्र पंत व कांस्टेबल देवराज और बृजमोहन शामिल हैं सभी को ₹5000 का नगद इनाम देने की घोषणा की है।

ADVERTISEMENTS