यहां चार बदमाशों के द्वारा पंजाब रोडवेज की बस मे लूटपाट करने का किया प्रयास ,लोहे की रॉड से चालक पर किया वार

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हरिद्वार।यहां पंजाब रोडवेज की एक बस में चार बदमाशों ने कंडक्टर से नकदी छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर चालक के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हरिद्वार रोडवेज अड्डे पर पहुंचने से पहले ऋषिकुल क्षेत्र में रविवार आधी रात यह घटना सामने आई। लूट में नाकाम रहने पर बदमाश रोडवेज बस पर पथराव कर फरार हो गए। पुलिस सुबह तक घटना को वेरीफाई करने का दावा कर रही है।

ADVERTISEMENTS

बस में इक्का-दुक्का सवारिया ही मौजूद थी
पुलिस के मुताबिक, पंजाब रोडवेज की एक बस रविवार रात करीब 12:30 बजे देहरादून से चलकर हरिद्वार पहुंची और रोडवेज बस अड्डे से लगभग एक किलोमीटर पहले ऋषिकुल पुल के पास कुछ सवारियां उतारने के लिए रुकी। बस में इक्का-दुक्का सवारिया ही मौजूद थी। बताया गया कि उसी दौरान चार नकाबपोश बस में चढ़ गए और कंडक्टर महेंद्र के हाथ से रुपयों से भरा थैला छीनने लगे। कंडक्टर ने शोर मचाया तो चालक रमन ने बस रोककर विरोध किया।

बदमाश उतरकर बस पर पथराव करते हुए फरार
चालक हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों से भिड़ गया तब बदमाशों ने लोहे की रॉड से चालक के सिर पर वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। अफरा-तफरी मचने पर बदमाश उतरकर बस पर पथराव करते हुए फरार हो गए। चालक और परिचालक ने जिला अस्पताल पहुंचकर अपना मेडिकल कराते हुए पुलिस को सूचना दी।

चालक रमन कुमार ने बताया कि बस पंजाब के रूपनगर जिले में नगर डिपो की है और देहरादून से हरिद्वार होते हुए उसे पंजाब वापस जाना था। वही सुबह तक पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया बल्कि घटना को संदिग्ध मानते हुए क्रॉस चेक करने में जुटी हुई थी।

मुकदमा दर्ज कर बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा
एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना को वेरीफाई किया जा रहा है। घटना सही पाई जाती है तो मुकदमा दर्ज कर बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS