पीछे से पकड़कर झाड़ियों में ले गया, जान बचाने के लिए बिना कपड़ों… 7वीं की छात्रा से जबरदस्ती करने वाले आरोपी ……….
Ambala Crime: अंबाला में सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने वाले आरोपी को पुलिस ने वारदात के 10वें दिन गिरफ्तार कर लिया है.
Ambala Girl Assault Case: हरियाणा के अंबाला में सातवीं कक्षा की छात्रा के लिए स्कूल से घर लौटने का रास्ता उस दिन जिंदगी का सबसे डरावना सफर बन गया, जब सुनसान रास्ते पर घात लगाए बैठे एक युवक ने उसे जबरन पकड़ लिया और झाड़ियों की ओर बेरहमी से घसीटता हुआ ले गया. लेकिन बच्ची ने हिम्मत दिखाई और बिना कपड़ों के आरोपी के चंगुल से भाग निकलने में कामयाब हुई.
अब इस घटना को लेकर पुलिस को सफलता हाथ लगी है और वारदात के 10 दिन बाद सीआईए-1 की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के समय आरोपी बहुत ज्यादा नशे में था.
यूपी का रहने वाला था आरोपी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी यूपी का मूल निवासी है, लेकिन पुलिस का कहना है कि यह उसके नाम और स्थायी पते की अभी आधिकारिक पुष्टि पूछताछ और दस्तावेजों के आधार पर ही की जाएगी.
पहले भी दूसरी बच्ची को शिकार बनाने की कोशिश की
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने पहले भी ऐसी वारदात की है और अंबाला शहर में एक दूसरी बच्ची को निशाना बनाने की कोशिश की थी. लेकिन उस समय बच्ची दो सहेलियों के साथ थी, इसलिए आरोपी अपने इरादे में नाकाम हो गया. लेकिन जब थोड़ी देर बाद जब सातवीं कक्षा की पीड़िता अकेली दिखाई दी, तो उसने छात्रा का मुंह दबाया, पीछे से पकड़कर झाड़ियों की ओर ले गया और दुष्कर्म करने की कोशिश की. इस दौरान छात्रा ने जैसे-तैसे करके बिना कपड़ों के वहां से भाग निकली और अपनी जान बचा ली.
यह घटना 28 जुलाई को हुई, जिसके बाद छात्रा काफी सहम गई थी. परिवार ने बताया कि वह शारीरिक तौर से भी कमजोर है, लेकिन वारदात के महज चार दिन बाद उसे हौसला दिखाया और दोबारा स्कूल जाना शुरू कर दिया.
आरोपी ट्रेन से पहुंचा था अंबाला
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ट्रेन से अंबाला रेलवे स्टेशन पहुंचा था, इसके बाद उसने रेलवे स्टेशन से बाहर आकर एक बाइक चोरी की और उसी का इस्तेमाल कर कथित तौर पर वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया था. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. जांच इस बात पर भी केंद्रित है कि वह अन्य वारदातों में भी शामिल रहा है. आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड और गतिविधियों की भी पड़ताल की जा रही है.
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


