Crime News: आर्मी ट्रेनिंग कॉलेज में युवतियों के साथ होता था ‘गंदा काम’ पॉडकास्ट में 4 युवतियों ने किया सनसनीखेज दावा
Britain Crime News: युवती ने बताया कि कमरे में कई जूनियर हम उम्र सैनिकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया. यह सब घंटों तक चलता रहा.
किशोरों के लिए बने एक आर्मी ट्रेनिंग कॉलेज की पुलिस जांच हो रही है. 4 युवतियों ने आरोप लगाया है कि दूसरे सैनिकों ने उनका शोषण किया है. युवतियों का कहना है कि पिछले 5 सालों के दौरान आर्मी फ़ाउंडेशन कॉलेज में उनके साथ शोषण या दुष्कर्म हुआ, जब वो सभी 17 साल की थीं.
Britain Crime News: ब्रिटेन में किशोरों के लिए बने एक आर्मी ट्रेनिंग कॉलेज की पुलिस जांच हो रही है. 4 युवतियों ने आरोप लगाया है कि दूसरे सैनिकों ने उनका शोषण किया है. युवतियों का कहना है कि पिछले 5 सालों के दौरान आर्मी फ़ाउंडेशन कॉलेज में उनके साथ शोषण या दुष्कर्म हुआ, जब वो सभी 17 साल की थीं.
BBC ने हैरोगेट (नॉर्थ यॉर्कशायर) में स्थित इस कॉलेज में युवतियों के अनुभवों की रिपोर्ट दी. यह कॉलेज 19 साल से कम उम्र के लोगों को मिलिट्री ट्रेनिंग और शिक्षा देता है. एक युवती ने बताया कि वह हमेशा से सैनिक बनना चाहती थी, लेकिन उसका सपना तब टूट गया जब कई साथी सैनिकों ने उसका दुष्कर्म किया.
BBC को अपनी पहचान छिपाने के लिए ‘टिली’ नाम से बताई गई युवती ने कहा कि उन्होंने मुझसे पूछा, क्या तुम कमरे में आना चाहती हो? और 17 साल की भोली-भाली लड़की होने के नाते मैंने कहा, हां, ठीक है. उसने आगे बताया कि कमरे में जाने के बाद उन्होंने मेरे कपड़े उतारने शुरू कर दिए और फिर ऐसी हरकतें करने लगे जिनके लिए मैंने कभी मंजूरी नहीं दी थी.कमरे में बहुत सारे लोग थे. उन्होंने मुझे गलत जगहों पर छुआ, भद्दी बातें कहीं और मुझे लड़की के बजाय एक चीज़ समझा.
दुष्कर्म को लेकर युवती ने बताया कि उसे लगा जैसे वह मांस का कोई टुकड़ा हो. युवतियों का कहना है कि पिछले 5 वर्षों के दौरान आर्मी फाउंडेशन कॉलेज में उनके साथ शोषण या दुष्कर्म हुआ है. इससे यानी हमले के दो हफ़्ते बाद टिली नाम की युवती ने सेना छोड़ दी.
4 युवतियों ने दी जानकारी
जिन 4 युवतियों ने ब्रॉडकास्टर को अपने साथ हुए कथित शोषण की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आर्मी कॉलेज में महिलाओं के प्रति नफरत और हिंसा का माहौल था. एक अन्य युवती ने बताया कि एक साथी सैनिक ने उसे एक कमरे में फंसा लिया और उस पर हमला किया. जब उसने सहमति नहीं दी, तो उसने उसके चेहरे पर ज़बरदस्ती Kiss किया. एक और महिला ने कहा कि कॉलेज के स्टाफ़ की सोच युवतियों के प्रति नफ़रत भरी थी. इंस्ट्रक्टर युवती सैनिकों के लुक्स (दिखावट) को 10 में से नंबर देते थे.
दोषियों को सजा दिलाने का होगा प्रयास
पिछी रात नॉर्थ यॉर्कशायर पुलिस ने कहा कि हैरोगेट स्थित आर्मी फ़ाउंडेशन कॉलेज में यौन शोषण की खबरें बेहद परेशान करने वाली हैं. नॉर्थ यॉर्कशायर पुलिस युवा पीड़ितों और उनके परिवारों को संवेदनशीलता के साथ सहयोग दे रही है और दोषियों को सज़ा दिलाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है. हम पीड़ितों को प्रोत्साहित करते हैं कि वे पुलिस के पास आएं और आसानी से उपलब्ध विशेष सहायता लें, चाहे घटना कितनी भी पुरानी क्यों न हो.
सेना में आपराधिक व्यवहार के लिए जगह नहीं
सेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि हमारी सशस्त्र सेनाओं में अस्वीकार्य और आपराधिक व्यवहार के लिए बिल्कुल भी जगह नहीं है. लोग शानदार करियर की उम्मीद में सेना में शामिल होते हैं. ऐसी कोई भी रिपोर्ट अस्वीकार्य है और सेना जिन मूल्यों के लिए खड़ी है. यह उनके पूरी तरह से ख़िलाफ़ है.
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


