खेतीखान में धू-धू कर जले जंगल, वन संपदा को हुआ भारी नुकसान
ADVERTISEMENTS

गर्मी बढ़ने के साथ ही जंगलों में आग लगने का सिलसिला भी शुरू हो गया है. रोजाना आग लगने की घटनाएं प्रकाश में आ रही है.
खेतीखान में धू-धू कर जले जंगल
चम्पावत में शनिवार देर शाम को चंपावत के खेतीखान के वन पंचायत पर भगवती मंदिर के पास के जंगल में भीषण आग लग गई. हवा के चलने से आग ने विकराल रूप ले लिया. गोशनी के ग्राम प्रधान प्रशासक प्रतिनिधि आलोक वर्मा ने जंगल में आग लगने की सूचना वन विभाग को दी.
ये भी पढ़ें : बाराकोट के जंगलों में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटा महकमा
वन संपदा को हुआ भारी नुकसान
सूचना मिलते ही चंपावत के डीएफओ एनसी पंत ने कहा कि वन विभाग की टीम को आग पर काबू पाने के लिए निर्देशित किया था. जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. बता दें आग लगने से वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचा है
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



हलद्वानी -दलित अपमान एवम मंच शुद्धिकरण का मामला संसद पहुंचा