Haldwani में आवारा पशुओं का खौफ ,आवारा सांड ने ली युवक की जान
हल्द्वानी में आवारा जानवरों से निजात दिलाने के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति की जा रही है, ना तो नगर निगम गंभीर है और ना ही जिला प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी और खामियाजा स्थानीय लोगों को अपनी जान देकर भुगतना पड़ रहा है। एक बार फिर ऐसा ही हादसा हुआ है, जहां एक परिवार की खुशियों पर आवारा जानवरों में ग्रहण लगा दिया। बीते 22 फरवरी को बिंदुखत्ता के शास्त्रीनगर निवासी 32 वर्षीय मनोज जोशी को सांड ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद भी नगर निगम और प्रशासन की नींद नहीं टूटी।
खानापूर्ति के लिए एक दिन सांड पकड़ने का अभियान चला। अब बेसहारा सांड ने घर के बाहर खड़े अधेड़ व्यक्ति को सींग से उठाकर जमीन पर पटक दिया। एसटीएच में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई है। मुखानी थाना क्षेत्र के शिवालिक विहार में रहने वाले 39 वर्षीय विक्रम अपना ही छोटा मोटा कारोबार करते थे। जिनके बेटा और बेटी पढ़ाई करते हैं। क्षेत्रवासियों के अनुसार, सोमवार को विक्रम घर के बाहर गेट पर खड़े थे और उनका मुंह मकान की और था ।
इस बीच पीछे से अचानक बेसहारा सांड आया और उन्हें सींग से हवा में उछाल दिया। पटककर वह जमीन में गिरते ही अचेत हो गए। स्वजन उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर गए। मेडिकल जांच में सिर की नस फटने और हड्डी टूटने की बात सामने आई। डाक्टरों ने आपरेशन कर दिया था। बुधवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
उनकी मौत से स्वजन में कोहराम है। बेसहारा सांड लोगों पर आए दिन हमले कर रहे हैं, लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। स्थानीय निवासी व एडवोकेट मोहन बिष्ट का कहना है कि कुछ दिन पहले एक बेसहारा सांड ने उनके ऊपर भी हमला किया था। वही हाल में ही हल्द्वानी कोतवाली के बाहर दो सांड आपस में लड़ने लगे, लड़ाई के बीच उन्होंने स्कूटी सवार दो लोगों समेत कई लोगो को नुकसान पहुंचाया, लड़ाई इतनी देर तक चली की नैनीताल रोड़ पर जाम की स्थिति पैदा हो गई, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सांडो को खदेड़ा। वहीं इसी बीच कांग्रेस नेता ललित जोशी ने कहा कि शहर में आवारा पशुओं का आतंक है इस मौत के लिए नगर निगम प्रशासन व अन्य संबंधित जिम्मेदार है इसके खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए डीएम वंदना ने सभी उपजिलाधिकारियों का आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए 18 19 सितंबर को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए थे इस अभियान में हल्द्वानी में महज 24 आवारा जानवर पकड़े गए थे
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन