हल्द्वानी: चर्चित ठेकेदार धनंजय गिरी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अंतरिम जमानत मंजूर
ADVERTISEMENTS
हल्द्वानी: चर्चित ठेकेदार धनंजय गिरी को नैनीताल हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। जमीन फर्जीवाड़े के मामले में गिरफ्तार धनंजय गिरी को हाई कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी है।

बताया जा रहा है कि जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े के मामले में आईजी कुमाऊं द्वारा गठित एसआईटी ने धनंजय गिरी को गिरफ्तार किया था। मामले की जांच एसआईटी द्वारा की जा रही है।
फिलहाल हाई कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद धनंजय गिरी को राहत मिली है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी,
ठेकदार धनंजय गिरी को मई के महीने में आईजी कुमाऊं द्वारा गठित उधमसिंह नगर की एसआईटी ने गिरफ्तार किया था।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


