हल्द्वानी:- पत्नी के मायके जाने से नाराज बिंदुखत्ता में युवक ने खुद को लगाई आग, गंभीर हालत में एसटीएच भर्ती

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

आज क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला देखने को मिला है, उक्त घटना ने क्षेत्र वासियों के रोंगटे खड़े कर दिए। दरअसल निकटवर्ती घोड़ानाला क्षेत्र की वीआईपी गेट कॉलोनी में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने ऊपर डीजल डालकर आग लगा ली। हादसे में युवक गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना पर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, जिसके बाद घायल को 108 सेवा से हल्द्वानी स्थित एसटीएच चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।खबर लालकुआं से है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वीआईपी गेट कॉलोनी निवासी सत्येंद्र गंगवार (पुत्र धर्मपाल गंगवार) की पत्नी कुछ समय पूर्व नाराज होकर मायके चली गई थी। बताया जा रहा है कि इसके बाद से वह परेशान रहता था। बुधवार को सत्येंद्र ने कथित रूप से अपने कमरे के भीतर खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली। आग की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया, जबकि कमरे में रखा घरेलू सामान भी जल गया।
युवक के आग लगाने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया। इसके बाद घायल सत्येंद्र को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS