हल्द्वानी: युवा कांग्रेस नेता बस दुर्घटना में घायल

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी- युवा कांग्रेस नेता प्रदीप नेगी रविवार को दिल्ली जाते समय बस सड़क हादसे का शिकार हो गए। घटना डासना के पास हुई, जब वह इलेक्ट्रिक बस से सफर कर रहे थे। अचानक हुए हादसे में उन्हें चोटें आईं, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका उपचार जारी है।

ADVERTISEMENTS

रामपुर रोड जीतपुर नेगी निवासी प्रदीप नेगी आपने अपने निजी काम से दिल्ली जा रहे थे, आज सुबह उनकी बस हादसे का शिकार हो गई। जिसमें वह घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में चिंता का माहौल बन गया और कई नेता फोन कर उनका हालचाल जानने लगे। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल खबर की अपडेट जारी है।

ADVERTISEMENTS