हल्द्वानी-यहाँ आश्रम को किया गया सील,नियमों के विरूद्ध आश्रम के भवन का हो रहा था संचालन

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें


हल्द्वानी में आज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बाबा रामपाल के आश्रम को सील करने की कार्रवाई की गई है, सिटी मजिस्ट्रेट एवं प्राधिकरण के संयुक्त सचिव एपी वाजपेई के निर्देश के बाद आज भारी संख्या में पुलिस फोर्स डहरिया स्थित बाबा रामपाल के आश्रम पहुंची इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट एवं प्राधिकरण के संयुक्त सचिव एपी वाजपेई,एसपी सिटी प्रकाश चन्द्र,सीओ नितिन लोहनी एवं कोतवाल राजेश यादव समेत परिसर में पुलिस फोर्स तैनात रही जहां पर बाबा रामपाल के आश्रम को प्राधिकरण की टीम ने सील कर दिया है,सिटी मजिस्ट्रेट एवं प्राधिकरण के संयुक्त सचिव एपी वाजपेई ने बताया जिस भवन में आश्रम बना हुआ है वह आवासीय नक्शा पास कराकर बनाया गया है जो कि प्राधिकरण की बिल्डिंग बायलॉज के विरुद्ध है बिल्डिंग में असेंबल करके अलग-अलग कमरे बनाए गए थे जिसको पूर्व में नोटिस भी दिया गया था यहां पर काफी संख्या में लोग इकट्ठा होते हैं ऐसे में जन सुविधा का ध्यान रखते हुए और जनहानि ना हो इसको ध्यान में रखते हुए आज भवन को सील कर दिया गया है,पूर्व में कुछ हिंदूवादी संगठनों ने आश्रम को लेकर कुछ शिकायत भी की थी।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS