Video-बीजेपी नेता ने Sofia Qureshi को कहा आतंकियों की बहन, अब मांगी माफी, कहा-मेरी बहन है सोफिया

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

bjp-minister-apologize-for-controversial-remarks-on-colonel-sofia-qureshi

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना की वीरता की मिसाल बनीं कर्नल सोफिया कुरैशी(Sofia Qureshi) एक बार फिर चर्चा में हैं। लेकिन इस बार वजह उनके शौर्य से जुड़ी नहीं। बल्कि बीजेपी के एक मंत्री का विवादित बयान है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस बयान को लेकर बवाल मच गया है। विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला है।

ADVERTISEMENTS

video link- https://youtu.be/mjfRSp5ZdcI?si=4VMBqq_3kT6E-Oo6

बीजेपी नेता ने Sofia Qureshi को कहा आतंकियों की बहन

दरअसल मध्य प्रदेश के महू में एक कार्यक्रम के दौरान बीजेपी मंत्री विजय शाह ने ऐसा बयान दे डाला जिसने इंटरनेट पर आग लगा दी। मंच से बोलते हुए उन्होंने कहा, “जिन लोगों ने हमारे देश के लोगों के कपड़े उतारे, हमने उनकी समाज की बहन को भेजकर उनकी ऐसी-तैसी करवा दी।”

हालांकि विजय शाह ने किसी का नाम नहीं लिया। लेकिन बयान का संदर्भ कर्नल सोफिया कुरैशी से जुड़ा हुआ था। जिसे लेकर बवाल खड़ा हो गया। खास बात ये रही कि इस मंच पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर और विधायक उषा ठाकुर भी मौजूद थीं। मगर किसी ने बयान पर कोई आपत्ति नहीं जताई।

विपक्ष का तीखा पलटवार

कांग्रेस ने इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बीजेपी को घेर लिया। पार्टी ने लिखा, “हमारी सेना की जांबाज़ बेटियों को आतंकवादियों की बहन बताया गया है। ये सिर्फ एक महिला अफसर नहीं, भारतीय सेना का अपमान है।” कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी से सवाल पूछते हुए कहा कि क्या विजय शाह को पार्टी से निकाला जाएगा या हमेशा की तरह इस बयान को भी नजरअंदाज कर दिया जाएगा?

आम आदमी पार्टी ने भी उठाए सवाल

राजद (RJD) ने भी ट्वीट करते हुए बीजेपी की सोच पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “जब एक मंत्री सेना की बेटी को ‘पाकिस्तानियों की बहन’ कहता है। तो संघी सोच और आतंकवादी सोच में फर्क ही क्या रह जाता है?”

आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी मंत्री विजय शाह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए लिखा कि ये बयान सेना की वीरांगनाओं का सीधा अपमान है।

जनता का गुस्सा फूटा

सोशल मीडिया पर लोग भी विजय शाह के बयान को लेकर भड़क उठे हैं। एक यूजर ने लिखा, “जो देश की बेटी की इज्जत उछाल रहा है, उसका बीजेपी से निकाला जाना ही असली देशभक्ति होगी।” दूसरे यूजर ने कहा, “ये वही लोग हैं जो जब सेना पर भरोसा दिखाया जाए तो राष्ट्रवाद की बात करते हैं। जब मौका मिले तो उन्हीं वीरों को निशाना बनाते हैं।”

विजय शाह ने मांगी माफी

हालांकि इस पूरे विवाद के बीच अब विजय शाह ने माफी मांग ली है। उन्होंने कहा कि पहलगाम में हुई हत्याओं के बाद से ही मेरा मन विचलित हैं। पूरे परिवार में कई लोग सेना में रहे हैं। साथ ही शहीद भी हुए है। दुखी मन से अगर को बात निकल गई तो मैं 10 बार माफी मांगने को तैयार हूं। वो मेरी बहन है। मैं उन्हें सगी बहन से भी ज्यादा सम्मान करता हूं।कर्नल सोफिया को सैल्यूट करता हूं।

ADVERTISEMENTS