हल्द्वानी- MBPG में मतदान के दौरान हंगामा,दीपक रावत पर लगे मारपीट के आरोप से मची हलचल; प्रचार करते मिले अभिकर्ताओं पर भी कार्रवाई,देखे वीडियो

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

**हल्द्वानी।** एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के दौरान मंगलवार को एक बार फिर हंगामे की स्थिति देखने को मिली। मिली जानकारी के अनुसार, कुछ मतदान अभिकर्ताओं ने आरोप लगाया कि *iti गैंग के दीपक रावत के द्वारा उनके साथ मारपीट की।** शिकायत के बाद कॉलेज प्रशासन सक्रिय हुआ और मामले में कार्रवाई शुरू की गई।

बताया जा रहा है कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान कुछ मतदान अभिकर्ताओं को निर्धारित कमरों में बैठने के निर्देश दिए गए थे। इसी बीच कुछ अभिकर्ताओं के कमरों से बाहर निकलकर अपने-अपने प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने की बात सामने आई।

कॉलेज प्रशासन ने नियमों का उल्लंघन करने वाले बताए जा रहे इन अभिकर्ताओं के **कार्ड अपने कब्जे में ले लिए और उन्हें परिसर से बाहर कर दिया।**

एमबीपीजी में छात्रसंघ चुनाव को लेकर पहले भी विवाद और हंगामे की घटनाएं सामने आती रही हैं। हालिया रिपोर्टों के अनुसार, कॉलेज में 29 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान निर्धारित था और अध्यक्ष पद समेत विभिन्न पदों पर प्रत्याशी मैदान में थे।

ADVERTISEMENTS