हल्द्वानी: अनहोनी टली – गौला बैराज में कूदे बुजुर्ग को पुलिस ने बचाया

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

 

IMG-20260404-WA0018.jpg

facebook sharing button

हल्द्वानी (काठगोदाम)


हल्द्वानी में एक बड़ी अनहोनी उस वक्त टल गई, जब गौला बैराज में कूदे एक बुजुर्ग को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जल पुलिस की तेज कार्रवाई ने एक जिंदगी बचा ली।
घटना की सूचना मिलते ही जल पुलिस के हेड कांस्टेबल प्रताप गड़िया अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। बिना समय गंवाए उन्होंने स्थानीय लोगों के सहयोग से पानी में कूदे व्यक्ति को बाहर निकाला।

बुजुर्ग की पहचान

पूछताछ में बुजुर्ग ने अपना नाम मोहन चन्द्र उपाध्याय (80 वर्ष) निवासी गंगाविहार, कुसुमखेड़ा बताया।

पुलिस ने तुरंत उनके परिजनों से संपर्क किया, जिसके बाद उनके पुत्र यत्तीश उपाध्याय और परिजन मौके पर पहुंचे।

डिप्रेशन से जूझ रहे थे बुजुर्ग

परिजनों ने बताया कि मोहन चन्द्र उपाध्याय पिछले कुछ समय से डिप्रेशन से जूझ रहे हैं और उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने न सिर्फ त्वरित रेस्क्यू किया, बल्कि पूरी संवेदनशीलता के साथ बुजुर्ग को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।


इस पूरी कार्रवाई में पुलिस की तत्परता और स्थानीय लोगों के सहयोग से एक बड़ा हादसा टल गया

ADVERTISEMENTS