हल्द्वानी : बनभूलपुरा में सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम के नेतृत्व में बिना लाइसेंस के संचालित क्लीनिकों पर कसा शिकंजा, क्लीनिक किए सील

हल्द्वानी: अवैध रूप से संचालित क्लिनिको के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बनभूलपुरा क्षेत्र में संचालित तीन क्लीनिकों को सील कर दिया। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, एसडीएम मोनिका आर्या, थाना बनभूलपुरा और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान टीम ने क्लीनिकों के जरूरी दस्तावेज और पंजीकरण संबंधी कागजातों की जांच की। प्रशासन के मुताबिक, मौके पर क्लीनिक संचालक जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके बाद तीनों क्लीनिकों को सील कर दिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने बताया कि प्रशासन को क्षेत्र में बिना जरूरी दस्तावेजों के क्लीनिक संचालित किए जाने की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर आज कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी क्लीनिक संचालकों को स्वास्थ्य विभाग के निर्धारित मानकों के अनुरूप पंजीकरण और आवश्यक लाइसेंस रखना अनिवार्य है। नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जाएगी
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


