@ हल्द्वानी फिर सुर्खियों में आया रैंगिग का मामला गंजा किया छात्रों को

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हलद्वानी एसकेटी डॉट कॉम

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज प्रथम वर्ष के मेडिकल छात्रों की रैगिंग को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में आया है। हालांकि किसी भी छात्र ने इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है ।

लेकिन मेडिकल कॉलेज से गंजे हुए छात्रों का एक वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है जिसमें छात्र सिर नीचे करके चल रहे हैं और उनका सिर पूरी तरह से गंजा क्या हुआ है । छात्रों में एप्रेन पहना हुआ है और उनके कंधे में बैग लटका हुआ है।

मीडिया की ओर से जब इस संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट से जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ अरुण जोशी से पूछताछ करेंगे अगर कोई छात्र इस संबंध में कोई शिकायत करता है तो रैंगिंग एक्ट में कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS