हल्द्वानी- यहां पुलिस के जवान ने फांसी लगाकर दी जान

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी।यहां पर पुलिस महकमें से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है बता दें कि भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी में तैनात पुलिस के एक जवान ने आज मंडी पुलिस चौकी की बैरक में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर दिया जिसके बाद सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए जानकारी के अनुसार मृतक जवान का नाम दिलीप सिंह बोरा उम्र 52 वर्ष सोमेश्वर निवासी बताया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

बता दे 11 जुलाई को दिलीप सिंह बोरा का बेतालघाट पुलिस थाने से तबादला कर उन्हें हल्द्वानी कोतवाली में भेजा गया था। लेकिन वह 9 दिन के लिए गायब हो गए थे जिसके बाद अधिकारियों ने उनका तबादला भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी में कर दिया था लेकिन यहां पर भी वह अपनी जॉइनिंग देने के बाद 12 दिन के लिए छुट्टी पर चले गए थे वही बताया जा रहा है कि दिलीप मेडिकल पुलिस चौकी के परिसर में बनी पुलिस बैरक के एक कमरे में रहते थे आज सुबह वह कमरे की छत पर लगी एक गुंडे से पतली रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर झूल गए ।लेकिन रस्सी कमजोर होने के कारण टूट गई थी पर जब तक उनके आसपास के दूसरे पुलिसकर्मी वहां पर पहुंचते तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी।

उनके परिजनों को इस घटना की जानकारी दे दी गई है और उनके परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है। ऐसे में सोचने वाली बात है कि अज्ञात कारणों के चलते एक पुलिस के जवान ने अपनी जान दे दी लेकिन ऐसा क्या कारण रहे होंगे कि पुलिस के जवान को अपनी जान देने की नौबत तक आ गई।

Report by-ankur saxena

ADVERTISEMENTS