हल्द्वानी: MBPG के छात्र नेताओं को SSP मंजूनाथ की कड़ी चेतवानी,कही ये बात

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: कुमाऊं के सबसे बड़े महाविद्यालयों में शामिल एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए आज नामांकन प्रक्रिया होगी। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष समेत विभिन्न महत्वपूर्ण पदों के लिए छात्र नेता अपना नामांकन दाखिल करने पहुंचेंगे। नामांकन के दौरान एबीवीपी, एनएसयूआई समेत अन्य छात्र संगठन भी कॉलेज के आसपास अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे।
नामांकन को लेकर किसी भी तरह की अराजकता और विवाद की स्थिति न बने, इसके लिए नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी खुद एमबीपीजी कॉलेज पहुंचे और मौके पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

ADVERTISEMENTS

एसएसपी ने अधीनस्थ थाना और चौकी प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि छात्र राजनीति की आड़ में अराजकता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अवांछित और उपद्रवी तत्वों पर कड़ी नजर रखने तथा माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि छात्रसंघ चुनाव की आड़ में गुंडागर्दी या कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाए। पुलिस की कोशिश है कि नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो और कॉलेज परिसर में किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति पैदा न हो।

ADVERTISEMENTS