क्या सच में बंद हो रहे हैं 10, 20 और 50 के छोटे नोट? जानिए क्या है सच्चाई
10, 20, 50 रुपये के नोट कम होने वाले हैं ऐसा कहा जा रहा है, आइए जानते हैं क्या है पूरी बात।
HighLights
- 10, 20, 50 रुपये के नोट कम होने वाले हैं
- सोशल मीडिया पर एक RBI सर्कुलर तेजी से फैल रहा
- दिवाली से पहले ही 50 रुपये के नोटों की किल्लत हो जाएगी
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक आरबीआई सर्कुलर तेजी से फैल रहा है, जिसमें लिखा है कि छोटे मूल्य वाले नोटों की छपाई धीरे-धीरे कम की जा रही है और दिवाली से पहले ही 10, 20 और 50 रुपये के नोटों की किल्लत हो जाएगी।
इस व्हाट्सएप मैसेज से हर कोई परेशान नजर आ रहा है। सर्कुलर में आरबीआई का नाम, लोगो और गवर्नर के हस्ताक्षर भी हैं। इसके साथ ही इस पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि सरकार के कैशलेस समाज के विजन को देखते हुए छोटे मूल्य वाले नोटों की छपाई धीरे-धीरे कम की जा रही है, इसलिए ग्राहक यूपीआई, कार्ड और नेट बैंकिंग जैसे डिजिटल भुगतान के तरीकों का इस्तेमाल करें।
अगर इस तरह का कोई मैसेज आपको भी मिला है, तो इसे किसी के साथ भी शेयर न करें। यह पूरी तरह से एक फर्जी मैसेज है और इसमें जो भी दावा किया जा रहा है, वह पूरी तरह गलत है।
क्या है सच्चाई?
पीआईबी फैक्ट चेक ने अपने एक्स हैंडल पर इस सर्कुलर को फर्जी बताते हुए स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा यह मैसेज पूरी तरह गलत है कि आरबीआई ने दिवाली से पहले 10, 20 और 50 के नए नोटों की कमी होने का कोई आदेश जारी किया है।
आरबीआई ने नोटों की उपलब्धता को लेकर ऐसी कोई भी घोषणा नहीं की है, इसलिए आपको इस तरह की झूठी अफवाहों से सावधान रहने की जरूरत है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



उत्तराखंडी चर्चित कवि अनिल कार्की अंतर्राष्ट्रीय कविता महोत्सव दिखाएंगे अपनी प्रतिभाग