उत्तराखंड- सरकारी कर्मचारियों को बोनस देने का ऐलान, खाते में आएंगे इतने हजार रुपए, जानिए किसे-किसे मिलेगा लाभ

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

सरकारी कर्मचारियों को बोनस देने का ऐलान, खाते में आएंगे इतने हजार रुपए, Uttarakhand Government Employees to be Given Bonus on Diwali

सरकारी कर्मचारियों को बोनस देने का ऐलान, खाते में आएंगे इतने हजार रुपए, जानिए किसे-किसे मिलेगा लाभ

देहरादूनः दीपोत्सव का त्योहार दिवाली को आने में अब महज कुछ ही दिन शेष है। इससे पहले आम आदमियों के साथ-साथ कर्मचारियों के लिए अलग-अलग राज्यों की सरकारें कई ऐलान कर रही है। इस बीच अब उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। सरकार ने राज्य के पात्र कर्मचारियों को 30 दिन का उत्पादकता असंबद्ध (तदर्थ) बोनस देने का ऐलान किया है। पात्र कर्मचारियों को अधिकतम 6,908 रुपये तक बोनस दिया जाएगा। सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों में खुशी की लहर है।

ADVERTISEMENTS

वित्त विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार राज्य सरकार के समूह ‘ग’ और ‘घ’ के कर्मचारियों के साथ ही समूह ‘ख’ के उन अराजपत्रित कर्मचारियों को भी बोनस का लाभ मिलेगा, जिनका ग्रेड पे 4,800 रुपये तक है। पुनरीक्षित वेतनमान में यह वेतन स्तर 47,600 से 1,51,100 रुपये (लेवल-8) है। हालांकि, उत्पादकता से जुड़ी किसी अन्य बोनस योजना का लाभ लेने वाले कर्मचारी इसके पात्र नहीं होंगे। शासनादेश के मुताबिक, पात्र कर्मचारियों को 30 दिन की परिलब्धियों के आधार पर बोनस दिया जाएगा। इसके लिए मासिक परिलब्धियों की अधिकतम गणना सीमा 7,000 रुपये निर्धारित की गई है। इस आधार पर कर्मचारियों को अधिकतम लगभग 6,908 रुपये का भुगतान किया जाएगा।

दैनिक वेतनभोगियों के लिए भी तय की पात्रता

इस फैसले की खास बात यह है कि सरकार ने दैनिक वेतन और कैजुअल आधार पर काम करने वाले कर्मचारियों को भी इससे बाहर नहीं रखा है। हालांकि, इनके लिए काम के दिनों की शर्त निर्धारित की गई है। छह दिन के कार्य सप्ताह वाले कार्यालयों में पिछले तीन वर्षों या उससे अधिक समय तक हर साल कम से कम 240 दिन काम करना जरूरी होगा। पांच दिन के कार्य सप्ताह वाले कार्यालयों में यह सीमा 206 दिन रखी गई है। इन कर्मचारियों के बोनस की गणना 1,200 रुपये की मासिक परिलब्धि सीमा के आधार पर की जाएगी। इसके हिसाब से उन्हें अधिकतम करीब 1,184 रुपये मिलेंगे। इस तरह लंबे समय से सरकारी कार्यालयों में काम कर रहे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को भी सरकार के फैसले से लाभ मिलेगा।

ADVERTISEMENTS