हल्द्वानी -आज सुबह इस इलाके में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी
ADVERTISEMENTS
हल्द्वानी। आज बुधवार सुबह करीब 5:00 बजे मंगलपड़ाव पुलिस चौकी के पीछे बाल विद्या निकेतन स्कूल गेट के बाहर एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सूरज पुत्र रघुवर दत्त जोशी के रूप में हुई है।
ADVERTISEMENTS
बताया जा रहा है कि युवक के शहर में गंभीर चोट होने के कारण मौत हुई है। पुलिस काम मानना है किसी अज्ञात वाहन के चपेट में आने से मौत की संभावना है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक पांडे गार्डन निवासी सूरज जोशी उम्र 21 वर्ष पुत्र रघुवर जोशी के रूप में पहचान हुई है। मौत की असली कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


