हल्द्वानी-समग्र समाज ने धूम धाम से मनाई अम्बेडकर जयंती निवर्तमान पार्षद राधा ने शोभा यात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा से किया।

ख़बर शेयर करें

हलदानी skt. com

Ad
Ad

भारतीय संविधान के शिल्पी सामाजिक समरसता व न्याय के प्रणेता भारत रत्न बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर आज वार्ड न 36 अम्बेडकर मैदान में काठगोदाम मंडल अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष आनंद आर्य जी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से मा मेयर महोदय हल्द्वानी श्रीमान जोगेंद्र पाल रौतेला जी द्वारा अम्बेडकर जी के महान जीवन पर प्रकाश डाल कर शुभारंभ किया गया!

कार्यक्रम में वक्ता के रूप में रेणू अधिकारी जी,किशोर जोशी जी,अरुण कुमार जी,भुवन आर्य जी ने संबोधित किया!

कार्यक्रम में मुख्य रूप से काठगोदाम मंडल अध्यक्ष भाजपा श्रीमान किशोर जोशी जी,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ल रेणू अधिकारी जी,लोकसभा विस्तारक दिनेश आर्य जी, नगर उपाध्यक्ष अरुण कुमार जी हृदयेश कुमार जी,पूर्व प्रधान श्रीमान महेश जोशी जी,श्रीमान नीरज बिष्ट जी,श्रीमान हेमंत बगडवाल जी,श्री वीरेंद्र बिष्ट जी,श्री मुकेश आर्य जी समेत तमाम लोगों की गरिमामय उपस्थिती रहीं!

इधर तिकोनिया चौराहे पर निवर्तमान पार्षदराधा आर्य एवम कांग्रेस के तेजतर्रार उपाध्यक्ष विनोद कुमार पिन्नू ने शोभायात्रा में शामिल सभी पदाधिकारी पर एक कुंटल फूलों की पुष्प वर्षा करवाई इस मौके पर हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेशने भी सभी कार्यकर्ताओं पर पुष्प वर्षा करते हुए उनका स्वागत किया ।अधिवक्ता गोविंद बिष्ट, विनोद कुमार पिन्नू ,चंदन कनोजिया ,जगदीश चन्द्र, राजेन्द्र लाल, इंद्रपाल आर्य,अनिल कुमार मौजूद रहे ! बाबा साहेब की 133 वी जयंती पर राधा आर्या द्वारा अम्बेडकर पार्क दमूवाढ़ूँगा में भीम-भोज की व्यवस्था भी करी गई!